नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
April 14, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

एडीएम (न्यायिक) की अध्यक्षता में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन



संत कबीर नगर 13 अप्रैल, 2026 (सूचना विभाग) जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में अपर मुख्य सचिव बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग उ0प्र0 शासन लखनऊ के निर्देश के क्रम में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।

कार्यक्रम का प्रसारण पूर्वाह्न 11:00 बजे से डी0डी0 न्यूज चैनल तथा वेबकॉस्ट लिंक के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला आयोग भारत सरकार की अध्यक्ष, मा0 मुख्यमंत्री दिल्ली सरकार, मा0 कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा कार्यक्रम में अपना सम्बोधन किया गया।

मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा अपने संबोधन में बताया गया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 का निर्माण हो रहा है। जो कि महिलाओं के हितों को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। इसके साथ ही महिलाओं के लिए विभिन्न नीतियों एवं कार्यक्रमों का संचालन भी सरकार द्वारा किया जा रहा है। महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी सफलता का परचम लहरा रही हैं, चाहे वह कोई भी क्षेत्र हो। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की लखपति दीदी, महिलाओं के नाम पर राशन कार्ड, आवास एवं गैस कनेक्शन के साथ ही कुल 33 करोड़ महिलाओं के बैंक खाते खोले गये है, जिससे कि वह अपनी बचत जमा कर रही है, पर विशेष रूप से चर्चा किया।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी (न्यायिक) धनघटा, बाल विकास परियोजना अधिकारी मेंहदावल, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, पंचायती राज विभाग से प्रदीप कुमार, बाल विकास एवं पुष्टाहॉर विभाग से सुपरवाइजर व आंगनवाड़ी कार्यकत्री के साथ ही महिला कल्याण विभाग के कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon