डीएम द्वारा थाना समाधान दिवस पर थाना मेहदावल पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश
1 min read
संत कबीर नगर 11 अप्रैल, 2026 (सूचना विभाग)। जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर मेहदावल थाना में संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा वहां मौजूद सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों के शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि राजस्व और पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित किया जाये, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। जिलाधिकारी द्वारा शिकायत पंजिका का निरीक्षण करते हुए निस्तारित हो चुकी शिकायतों के संबंध मे फीडबैक भी लिया गया।
सुनवाई के दौरान कुल 06 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए
जिसमे 02 प्रार्थना पत्र राजस्व बिभाग से और 04 प्रार्थना पत्र पुलिस बिभाग से संबंधित हैं। जिलाधिकारी द्वारा त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। थानाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि शीघ्र ही सभी प्रार्थना पत्रों का राजस्व विभाग से संपर्क स्थपित कर निस्तारण कराया जायेगा।
इस अवसर पर थानाध्यक्ष मेहदावल सहित राजस्व व पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।

