डीएम की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित
1 min read
डीएम ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनान्तर्गत युवा उद्यमियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।
संत कबीर नगर 10 अप्रैल, 2026 (सूचना विभाग) जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।

बैठक में सी0एम0 युवा अभियान के अन्तर्गत उपायुक्त उद्योग/सदस्य सचिव राजकुमार शर्मा द्वारा योजना के बारे में भी विस्तृत रूप से अद्यतन प्रगति से अवगत कराया गया कि मिशन कार्यालय द्वारा वित्तीय वर्ष 20265-27 हेतु जनपद का लक्ष्य 1600 निर्धारित किया गया है, जिसे सभी बैंको को प्रेषित कर दिया गया है।
जिलाधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित सभी बैंकर्स, सभी क्षेत्रीय प्रबन्धक /जिला सम्न्वयकों को निर्देशित किया गया कि उक्त योजनान्तर्गत विभिन्न बैंक शाखाओं में लम्बित ऋण पत्रावलियों का निस्तारण एक सप्ताह के अन्दर करना सुनिश्चित करें।

बैठक में उपस्थित पवन कुमार सिन्हा, अग्रणी जिला प्रबन्धक, एस0बी0आई0 लीड बैंक को जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि उद्योग विभाग की योजनाओं में सम्बन्धित बैंको में लम्बित आवेदन पत्रों का फॉलोअप करते हुए, प्रगति कराना सुनिश्चित करें, तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनान्तर्गत बैंक शाखा स्तर पर स्वीकृति/वितरण हेतु लम्बित आवेदन पत्रों का समयबद्ध निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बैंठक में उपस्थित अग्रणी जिला प्रबन्धक तथा जनपद के समस्त जिला बैंक समन्वयकों का सी0एम0 युवा योजनान्तर्गत प्राप्त आवेदन पत्रों को प्राथमिकता के आधार पर करने हेतु निर्देशित किया गया, उपायुक्त उद्योग एवं अग्रणी जिला प्रबन्धक को निर्देशित किया गया कि उक्त योजना की सतत् समीक्षा करते हुये लक्ष्यानुरूप प्रगति करायें।

इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में अच्छा प्रगति करने वाले सम्बन्धित जिला बैंक समन्वयकों/बैंक शाखा प्रबन्धक तथा पवन कुमार सिन्हा, अग्रणी जिला प्रबन्धक एवं विजय प्रसाद, क्षेत्रीय प्रबन्धक, उ0प्र0 ग्रामीण बैंक को प्रशस्ति-पत्र तथा मोमेन्टों देकर सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनान्तर्गत युवा उद्यमियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
बैठक में उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, जितेन्द्र कुमार गौतम, सहायक आयुक्त उद्योग/जनपद स्तरीय अधिकारीगण/अग्रणी जिला प्रबन्धक पवन कुमार सिन्हा/जिला बैंक समन्वयक आदि उपस्थित रहे।

