नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
March 21, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में जनपद के डी0पी0आर0सी0 भवन में आयोजित कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग एवं दिव्यांगजन विभाग द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की उपलब्धियों क्या किया गया प्रचार-प्रसार

1 min read



सीडीओ द्वारा निराश्रित महिला पेंशन एवं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण एवं एक दिव्यांगजन को बैटरी चालित रिक्शा का वितरण किया गया।

संत कबीर नगर 21 मार्च 2026(सूचना विभाग) केन्द्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनकल्याणकारी विभागों द्वारा प्रदर्शनी/मेला एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार से सम्बंधित कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन परिसर के डी0पी0आर0सी0 हॉल में किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज महिला कल्याण विभाग एवं दिव्यांगजन विभाग द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की उपलब्धियों पर कार्यक्रम डी0 पी0आर0सी0 हाल में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में लाभार्थियों को योजनाओं संबंधी ब्रोसर एवं पंपलेट आदि प्रचार प्रसार सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि महिला कल्याण विभाग से पति के मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना के 29378 लाभार्थी मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के 17538 लाभार्थी, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के 830 लाभार्थी, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड-19) के 232 लाभार्थी, स्पॉन्सरशिप योजना के 438 लाभार्थी योजनाओ का लाभ प्राप्त कर चुके हैं।

दिव्यांगजन विभाग में कुल 8541 दिव्यांग पेंशनर पेंशन योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। इसके साथ ही महिला कल्याण एवं दिव्यांगजन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की पात्रता के शर्तों आदि के बारे में भी बताया गया।

इस अवसर पर पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेंशन एवं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किए जाने के साथ ही विकास खंड खलीलाबाद निवासी गोगोई को बैटरी चालित रिक्शा भी दिया गया।
इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल एवं महिला कल्याण विभाग व दिव्यांगजन विभाग के कर्मचारीगण के साथ ही योजनाओं के लाभार्थीगण आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon