डीएम व एसपी की उपस्थिति में ई-लॉटरी के माध्यम से 05 देशी शराब की दुकानों का किया गया व्यवस्थापन/चयन
1 min read
संत कबीर नगर 20 मार्च, 2026 (सूचना विभाग) जिला मजिस्ट्रेट आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना की उपस्थिति में जनपद संत कबीर नगर की कुल 108 देशी शराब की दुकानों में से 103 दुकानों के नवीनीकरण के पश्चात् अवशेष 05 देशी शराब (खलीलाबाद शुगर मिल, सेमरियांवा, चकदही (पायलपार), कटाई एवं भीखाड़ाड) की
दुकानों का व्यवस्थापन ई-लाटरी के माध्यम से जिला चयन समिति द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि चयन प्रक्रिया पारदर्शी प्रक्रिया के तहत की गयी जिससे वर्ष 2026-27 हेतु निर्धारित राजस्व लक्ष्य का शत-प्रतिशत व्यवस्थापन हो गया है।
इस अवसर पर आबकारी आयुक्त, उ0प्र0 द्वारा नामित सहायक आबकारी आयुक्त, प्रवर्तन, बस्ती तथा जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार सहित संबंधित आदि उपस्थित रहे।

