जनगणना-2027 से संबंधित फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के क्रम में दूसरे दिन प्रशिक्षण सत्र का हुआ आयोजन
1 min read
संत कबीर नगर 17 मार्च, 2026 (सूचना विभाग) भारत की जनगणना-2027* से संबंधित फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत आज द्वितीय दिवस पर प्रशिक्षण का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सत्र के दूसरे दिन आज फील्ड ट्रेनरों का दो बैचों का प्रशिक्षण कराया गया। यह प्रशिक्षण कुल तीन दिवस का होगा। दिनांक 16.03.2026 से 18.03.206 तक आयोजित किया जाएगा जिसमें जनगणना निदेशालय उत्तर प्रदेश के संजय कुमार, उप निदेशक (मंडल प्रभारी) जिला प्रभारी सुजीत कुमार श्रीवास्तव तथा प्रेम प्रकाश त्रिपाठी जिला विकास अधिकारी एवं राज कुमार शर्मा, उपायुक्त के द्वारा मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण प्रदान किया गया जिसमें फील्ड ट्रेनरों को जनगणना प्रथम चरण हेतु प्रगणक एवं पर्यवेक्षको को प्रशिक्षण देने हेतु तैयार किया जा रहा है, जिसमें HLO app एवं जनगणना प्रथम चाथम चरण में पूछे जाने वाले कुल 34 प्रश्नों के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

प्रथम चरण मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना (एचएलओ): 22 मईसे 20जून 2026 में 30 दिनों की अवधि एवं द्वितीय चरण में जनसंख्या और जाति की गणना 9 से 28 फरवरी 2027 (दोनों दिन शामिल), 1 से 5 मार्च 2027 तक पुनरीक्षण दौर के साथ पहली बार, जनगणना पूरी तरह से डिजिटल मोड में आयोजित की जाएगी, जिसमें स्व-गणना का भी विकल्प होगा। इसके अतिरिक्त, दूसरे चरण के दौरान प्रत्येक व्यक्ति की जाति से संबंधित डेटा भी एकत्र किया जाएगा

