नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
March 6, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

जनगणना-2027 से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

1 min read



संत कबीर नगर 06 मार्च, 2026 (सूचना विभाग) जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में भारत की जनगणना-2027 से संबंधित समस्त डिजिटल टूल्स एवं जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित जिला स्तरीय एवं चार्ज अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत आज प्रथम दिवस पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जयप्रकाश, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जनगणना निदेशालय से उप निदेशक जनगणना/मंडल प्रभारी संजय कुमार, जिला प्रभारी, जनगणना सुजीत कुमार श्रीवास्तव एवं नागेन्द्र यादव द्वारा समस्त चार्ज अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जनपद के समस्त चार्ज अधिकारियों को जनगणना-2027 को सफलता पूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षक अधिकारियों द्वारा जनपद में जनगणना किए जाने से संबंधित समस्त बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि जनगणना-2027 दो चरणों में आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना (एचएलओ) तथा द्वितीय चरण में जनसंख्या और जाति की गणना की जाएगी।

इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव, उपायुक्त मनरेगा प्रभात द्विवेदी, उप जिलाधिकारी मेहदावल संजीव राय, उप जिलाधिकारी धनघटा डॉ0 सुनील कुमार, अपर उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार, तहसीलदार खलीलाबाद आनंद ओझा, तहसीलदार मेहदावल अल्पिका वर्मा, तहसीलदार धनघटा, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, उप कृषि निदेशक डॉ0 राकेश कुमार सिंह सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण, समस्त अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत, खंड शिक्षा अधिकारी, राजस्व निरीक्षक आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon