नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 1, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

न्यायरथ को जिला जज ने दिखाई हरी झंडी



राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रचार प्रसार हेतु जिले को मिला नया वाहन।
संत कबीर नगर 16 फरवरी 2026(सूचना विभाग)। न्याय चला निर्धन से मिलने की सूक्ति को चरितार्थ करने के उद्देश्य से राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा भेजा गया बारह सीटर वाहन “फोर्स” सोमवार को जनपद को प्राप्त हो गया। मा0 जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह ने वाहन को हरी झंडी दिखाकर उसके उद्देश्यों के सफ़लता के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदेश भर के जिलों में न्याय रथ भेजा गया है। जनपद में न्याय रथ के आगमन पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समेत न्यायिक प्रतिष्ठान में खुशी में माहौल कायम हो गया। न्याय रथ का उद्देश्य जिले के अंतिम छोर पर बसने वाले लोगों तक न्याय की पहुच बनाना है। मा0 जनपद न्यायाधीश ने हरी झंडी दिखाते हुए अपनी शुभकामनाएं दी। इस दौरान प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नासिर अहमद, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व न्यायिक अधिकारी सुनील कुमार सिंह, अपर जिला जज गजेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, न्यायिक अधिकारी अशोक कसौधन, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव नाजिर बृजेश सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के रामभवन चौधरी, विनय, हरिशंकर चौधरी, जयशंकर यादव, मुलायम सिंह यादव, दीपक, राहुल यादव, बलदेव समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon