नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
February 10, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

मण्डलायुक्त द्वारा नगर पालिका परिषद खलीलाबाद व विकासखंड खलीलाबाद कार्यालय के सभी पटलों/अनुभागों का किया गया निरीक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

1 min read



संत कबीर नगर 10 फरवरी, 2026 (सूचना विभाग) मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल बस्ती श्री अखिलेश सिंह द्वारा निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी आलोक कुमार के साथ नगर पालिका परिषद खलीलाबाद व विकासखंड खलीलाबाद के सभी पटलों/अनुभागों का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) जय प्रकाश व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।

नगर पालिका परिषद कार्यालय का निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका अवधेश भारती से निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभासदों की समस्याओं को सुनते हुए उसके समाधान हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया। उन्होंने नगर पालिका क्षेत्र में कर वसूली आदि के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सभी संबंधित पटल सहायकों को पत्रावलियों के उचित रख-रखाव एवं कार्यालय परिसर में साफ सफाई हेतु निर्देशित किया गया।
मंडलायुक्त ने शहर में साफ-सफाई, नालियों की सफाई, कूड़े का प्रबन्धन एवं निर्माण कार्य आदि के बारे में जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि शहर, नगर एवं सड़कों से एकत्रित किये जा रहे कूड़े को उचित स्थान पर आबादी से हट कर निस्तारित करने की समुचित व्यवस्था बनायी जाए।

विकासखंड खलीलाबाद स्थित पटलों/अनुभागों का निरीक्षण करते हुए करते हुए मंडलायुक्त द्वारा कार्यालयों से संबंधित पंजिकाओं को चेक किया गया तथा विकासखंड अंतर्गत निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान से संबंधित प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने जन सामान्य से संबंधित समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया।
इस अवसर पर डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, उप जिलाधिकारी खलीलाबाद अरुण कुमार सहित विकासखंड से संबंधित अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
error: Content is protected !!
Right Menu Icon