नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
February 8, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

मा0 राज्यमंत्री ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उ0प्र0 शासन एवं जनपद की मा0 प्रभारी मंत्री श्रीमती विजयलक्ष्मी गौतम जी द्वारा केंद्रीय बजट वित्त वर्ष 2026-27 पर जनपद के प्रिंट/इलेक्ट्रानिक मीडिया बंधुओं के साथ प्रेस-वार्ता का हुआ आयोजन

1 min read



संत कबीर नगर 08 फरवरी, 2026 (सूचना विभाग) मा0 राज्यमंत्री ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उ0प्र0 शासन एवं जनपद की मा0 प्रभारी मंत्री श्रीमती विजयलक्ष्मी गौतम जी द्वारा केंद्रीय बजट वित्त वर्ष 2026-27 पर जनपद के प्रिंट/इलेक्ट्रानिक मीडिया बंधुओं के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस-वार्ता की गई। इस अवसर पर मा0 जिलाध्यक्ष भाजपा श्रीमती नीतू सिंह जी, मा0 विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी जी, मा0 विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी जी, मा0 विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान जी, एमएलसी प्रतिनिधि ई0 सुधांशु सिंह जी, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जयप्रकाश व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।

मा0 मंत्री जी द्वारा प्रेस-वार्ता के दौरान केंद्रीय बजट वित्त वर्ष 2026-27 के संबंध में मीडिया को विस्तृत रूप से अवगत कराते हुए देश एवं प्रदेश के विकास को गति देने वाले केंद्रीय बजट के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
मा0 मंत्री जी ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 का केंद्रीय बजट कर्तव्य भवन से प्रस्तुत किया जाने वाला पहला बजट मोदी सरकार की उस स्पष्ट दृष्टि से प्रेरित है जिसमें दुविधा के स्थान पर निर्णय, शब्दाडंबर के स्थान पर सुधार, तथा लोकलुभावन के स्थान पर जन-कल्याण को प्रधानता दी गई है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता को ध्रुवतारा मानते हुए यह बजट संरचनात्मक सुधारों, राजकोषीय संयम और सतत लोक निवेश पर केंद्रित है, तथा यह सुनिश्चित करता है कि प्रत्येक शासकीय पहल का प्रत्यक्ष लाभ नागरिकों तक रोजगार सृजन, कृषि उत्पादकता, परिवारों की क्रय-शक्ति, और सार्वभौमिक सेवाओं के रूप में पहुँचे।
उन्होंने बताया कि विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद 2026 से प्रेरित यह एक विशिष्ट युवा-शक्ति प्रेरित बजट है। यह बजट तीन कर्तव्यों पर आधारित है जिसमें उत्पादकता और प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाकर तथा वैश्विक अस्थिरताओं के बीच अर्थव्यवस्था को मजबूत करके वृद्धि को तीव्र और सतत बनाना, जन-आकांक्षाओं की पूर्ति करते हुए उनकी क्षमता निर्माण करना, ताकि वे भारत की समृद्धि-यात्रा के सशक्त सहभागी बनें तथा आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस सहित उन्नत प्रौद्योगिकियों का विकास और उपयोग कर सुशासन को अधिक प्रभावी बनाना। उन्होंने कहा कि ये कर्तव्य सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक परिवार, समुदाय, क्षेत्र और क्षेत्रक (सेक्टर) को संसाधन, सुविधाएँ और अवसर सुलभ हों।

मा0 मंत्री जी ने वित्त वर्ष 2026-27 का केंद्रीय बजट की विशेषताओं एवं सेक्टर वार उपयोगिता को बताते हुए कहा कि इस बजट में “रिफार्म एक्सप्रेस” (विकसित भारत@2047 का रोडमैप), निरंतर आर्थिक वृद्धि एवं राजकोषीय समेकन, मध्यम वर्ग को सशक्त बनाना, भारत की वृद्धि हेतु कुशल मानव बल का निर्माण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से युवा शक्ति का सशक्तिकरण, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों की क्षमता का पूर्ण उपयोग, वृहद एवं तीव्र गति से विनिर्माण विस्तार, आधारभूत संरचना आधारित दीर्घकालिक वृद्धि, निर्यात को सतत गति देकर वैश्विक नेतृत्व की ओर, पूर्वोदय के माध्यम से पूर्वी भारत का सशक्तिकरण, ग्रामीण भारत की जीवन रेखाओं का पुनर्जीवन, भारतीय नगर ‘वृद्धि-संयोजक’ के रूप में, भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम का
सुदृढ़ीकरण, अन्नदाताओं का समग्र कल्याण, भारत की विकास यात्रा में नारी का नेतृत्व, अमृत काल का साकार रूप (सर्व समाज हेतु सामाजिक न्याय एवं कल्याण ‘सबका साथ सबका विकास’, जलवायु-अनुकूल एवं ऊर्जा आत्मनिर्भरता के प्रति मोदी सरकार की प्रतिबद्धता व धरोहर, पर्यटन एवं वन्यजीव संरक्षण सहित देश एवं प्रदेश के चहुंमुखी विकास के दृष्टिगत समस्त बिंदुओं को सम्मिलित किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
error: Content is protected !!
Right Menu Icon