नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
April 17, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

ईओ की बेतुगलकी बयान पर जीपीए प्रतिनधिमंडल ने उपजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

1 min read



उपजिलाधिकारी ने लिया संज्ञान,फौरन हटाया गया पोस्टर

पत्रकार हित की रक्षा में सदैव अग्रणी भूमिका में रहेगा जीपीए -सौरभ त्रिपाठी

संत कबीर नगर जनपद के धर्मसिंहवा नगर पंचायत कार्यालय पर ईओ आशुतोष कुमार ओझा की बेतुगलकी बयान पर भड़के ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल तहसील इकाई अध्यक्ष महबूब पठान के नेतृत्व में ज्ञापन दिया।

अधिशाषी अधिकारी धर्मसिंहवा द्वारा नगर पंचायत कार्यालय पर एक पोस्टर लगाया गया था जिस पर लिखा था सूचना अनुमति के बिना मीडिया का प्रवेश वर्जित है।अधिशाषी अधिकारी धर्मसिंहवा की बयान पर जीपीए प्रतिनधिमंडल द्वारा उपजिलाधिकारी को अवगत कराया गया जिस पर उपजिलाधिकारी मेंहदावल संजीव कुमार राय ने मामले को संज्ञान में लेकर जीपीए प्रतिनधिमंडल को आश्वस्त किया ।और ईओ द्वारा
मीडिया पर लगाए गए प्रतिबंध को गलत बताया और तत्काल पोस्टर हटाने का निर्देश दिया।उपजिलाधिकारी संजीव कुमार राय ने कहा कि देश के चतुर्थ स्तंभ पर प्रतिबंध की नहीं बल्कि साथ की जरूरत हैं।इस दौरान जीपीए प्रतिनधिमंडल में जिला संगठन मंत्री आलोक बर्नवाल,जिलाउपाध्यक्ष अतुल सिंह,जिलामिडिया प्रभारी सुनील कुमार अग्रहरि,प्रदीप वर्मा,अनूप अग्रहरि,अर्जुन सिंह,करीम मेहदावली समेत पत्रकार साथीगण उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon