नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
February 2, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, लगभग 300 किलोग्राम महुआ लहन किया गया नष्ट, अवैध शराब कारोबारियों में दहशत

1 min read



संत कबीर नगर 29 जनवरी, 2026 (सूचना विभाग) जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में जनपद में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आज बड़ी और प्रभावी कार्रवाई की गई।
जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार के कुशल निर्देशन में आज पुलिस चौकी इंचार्ज लोहारिया आशुतोष मणि त्रिपाठी के साथ आबकारी निरीक्षक राज किशोर की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम शंठी में दबिश दी गई। दौरान दबिश लगभग 300 किलो महुआ लहन मौके पर विनाश किया गया।
संयुक्त टीम की इस योजनाबद्ध कार्रवाई के दौरान गांव के सुनसान स्थानों और संभावित ठिकानों की गहन तलाशी ली गई। दबिश के दौरान अवैध रूप से तैयार किया जा रहा करीब 300 किलोग्राम महुआ लहन मौके पर बरामद हुआ। आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए बरामद लहन को तत्काल मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, जिससे अवैध कच्ची शराब के निर्माण की कोशिशों को पूरी तरह विफल कर दिया गया। इस अचानक हुई कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लंबे समय से प्रशासन की नजर से बचकर कच्ची शराब का धंधा करने वाले तत्वों को इस कार्रवाई से कड़ा संदेश मिला है कि अब किसी भी कीमत पर गैरकानूनी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में आबकारी और पुलिस की सक्रियता चर्चा का विषय बनी रही। अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें अवैध शराब के सेवन से होने वाले सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों के बारे में भी जागरूक किया। साथ ही यह अपील की गई कि यदि कहीं भी अवैध शराब का निर्माण या बिक्री हो रही हो तो उसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद को अवैध शराब मुक्त बनाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। आने वाले दिनों में और भी तेज छापेमारी, गश्त और निगरानी की जाएगी। आबकारी विभाग और पुलिस की इस संयुक्त, सख्त और प्रभावी कार्रवाई से जहां आम जनता में सुरक्षा और भरोसे की भावना मजबूत हुई है, वहीं कच्ची शराब के कारोबारियों में दहशत का माहौल बन गया है, जो प्रशासन की इस मुहिम की बड़ी सफलता मानी जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
error: Content is protected !!
Right Menu Icon