नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
April 17, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

जीपीए तहसील इकाई के उपाध्यक्ष रफीक अहमद के असमय मृत्यु पर पत्रकारों में शोक की लहर

1 min read



ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने महत्त्वपूर्ण साथी को खोया -सौरभ त्रिपाठी

जीपीए जिलाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी ने परिवारजनों से की मुलाकात,जनाजा मिट्टी में हुए सम्मिलित

मेंहदावल, संत कबीर नगर।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई मेंहदावल के तहसील उपाध्यक्ष व दैनिक भास्कर के तेज तर्रार पत्रकार रफीक अहमद की असमय मृत्यु हो जाने पर पत्रकार साथियों में शोक का लहर।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन संत कबीर नगर के जिलाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी,महबूब पठान,सुनील श्रीवास्तव,के सी चौधरी,स्वतंत्र मिश्रा,विनोद अग्रहरि,करीम मेहदावली, शिवमूरत लोधी व इजहार शाह समेत ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पत्रकार गणों ने शोक संवेदना व्यक्त की साथ ही साथ रफीक अहमद के परिवारजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त कर उनके जनाजा मिट्टी में शामिल हुए।जिलाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी ने कहा कि तहसील उपाध्यक्ष रफीक अहमद की असमय मृत्यु संगठन के साथ ही मेरा व्यक्तिगत क्षति हैं रफीक अहमद बेहद ही मिलनसार व्यक्तित्व के व्यक्ति थे।संगठन हरसंभव साथी पत्रकार रफीक अहमद के परिवार के साथ खड़ा रहेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon