नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
April 17, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

डीएम की अध्यक्षता में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 अभियान के क्रम में सुपर जोनल/जोनल मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

1 min read



संत कबीर नगर 20 जनवरी, 2026 (सूचना विभाग)। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 अभियान के क्रम में सुपर जोनल/जोनल मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जयप्रकाश उपस्थित रहे।

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की प्रगति व गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 में दिनांक 06 जनवरी 2026 से 06 फरवरी 2026 तक दावे और आपत्तियां प्राप्त किया जाए, जैसे पात्र मतदाता, छूटे हुए मतदाता का नाम फॉर्म 6 भरकर मतदाता सूची में सम्मिलित किया जाए। मतदाता सूची में डुप्लीकेट नाम, मृतक, शिफ्टेड मतदाताओं का नाम यदि मतदाता सूची में अंकित है उन मतदाताओं का फॉर्म 7 भरकर नाम मतदाता सूची से हटाए जाएं। जिन मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में त्रुटि पूर्ण है वह मतदाता अपना नाम फॉर्म 8 भरकर शुद्ध करवा सकते हैं।
समीक्षा बैठक में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर आंकड़े बार जानकारी प्राप्त करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी जोनल मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने क्षेत्रों में मा0 निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार व गाइड लाइन के अनुसार समयबद्धता व गुणवत्तापूर्ण कार्यों का निर्वहन करना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक विजयंत सिंह, डीसी एनआरएलएम प्रवीण कुमार मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार, बांट माप अधिकारी वीपी वर्मा सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon