नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
March 2, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मनाया जा रहा “राष्ट्रीय युवा सप्ताह”



मिनी मैराथन दौड़ लगाकर स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों का का दिया संदेश।

संत कबीर नगर 08 जनवरी 2026 (सूचना विभाग)। मा0 जनपद न्यायाधीश मोहन लाल विश्वकर्मा के निर्देशन में गुरुवार को स्टेडियम गेट से सेंट थॉमस स्कूल, नेदुल चौराहे तक युवाओं ने मैराथन दौड़ लगाकर विवेकांनद के आदर्शों का संदेश दिया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज देवेंद्र नाथ गोस्वामी ने हरी झंडी दिखाकर तथा स्वयं दौड़ लगाकर मिनी मैराथन दौड़ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
सुबह 7.30 बजे प्रारंभ हुई दौड़ में बालक व बालिका वर्ग के 30 युवाओं ने प्रतिभाग किया। बालक व बालिका वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान “जीवन को हां, नशे को ना” की शपथ दिलाई गई। पुरस्कार प्राप्त करने वालों में बालक वर्ग में विकास प्रथम, मनमोहन द्वितीय, अनिल तृतीय तथा बालिका वर्ग में रोशनी प्रथम, प्रीति द्वितीय तथा सृष्टि तृतीय रहीं।
कार्यक्रम में मुख्य रुप से जिला क्रीड़ा अधिकारी अभिज्ञान मालवीय, चीफ डिफेंस काउंसिल अन्जय कुमार श्रीवास्तव, एथलेटिक कोच मनोज यादव, रेसलिंग कोच यादुवेंद्र, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी दिनेश, राम भवन चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon