नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
March 2, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

सुलह समझौता केंद्र में समाप्त कराया गया पति-पत्नी का पारिवारिक विवाद

1 min read



संत कबीर नगर 03 जनवरी, 2026 (सूचना विभाग)। न्यायालय सिविल जज (जूनियर डिवीजन) एफटीसी के न्यायालय से परिवाद के रूप में दर्ज पति-पत्नी का परिवारिक विवाद में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मध्यस्थता के अंदर आई पत्रावली रिंकू बनाम राकेश में मध्यस्थ अरुण कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट की प्रेरणा से पक्षकारों के समझ-बूझ से पति-पत्नी साथ-साथ रहने का संकल्प लिए और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव देवेन्द्र नाथ गोस्वामी जी के समक्ष एक दूसरे को माल्यार्पण करके साथ गए।
उपस्थित अधिवक्ता राम कृष्ण यादव सहित अन्य लोगों ने शुभकामनाएं दी। दोनों पक्षो को मध्यस्थता केंद्र में बुलाया गया तथा मीडिएटर अरुण कुमार श्रीवास्तव के कॉन्सलिंग एवं न्यायिक अधिकारी देवेंद्र नाथ गोस्वामी के प्रयास से दोनों के बीच मतभेद समाप्त हुआ तथा दोनों एक साथ रहने को राजी हुए।
उल्लेखनीय है कि जिला न्यायालय परिसर के ए0डी0आर0 भवन में सुलह-समझौता केंद्र का संचालन होता है, जिसमें कोई भी पारिवारिक विवाद, वैवाहिक विवाद आदि संबंधित मामलों में कानूनी प्रक्रिया के तहत सुलह समझौता कराया जाता है। इसके लिए पक्षकार को जिला विधिक सेवा प्रधिकरण के कार्यालय में प्रार्थना पत्र देना होता है।


More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon