नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 13, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

फैयाज अहमद को बनाया गया प्रधान संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष



संतकबीरनगर। जनपद के सबसे बड़े ब्लाक सेमरियावां के ग्राम प्रधानों ने बैठक कर अध्यक्ष मुहम्मद इनामुल्लाह कुरैशी को सर्वसम्मति से प्रधान संघ के पद से हटा दिया है।

नये अध्यक्ष के चुनाव होने तक फैयाज अहमद कार्यवाहक अध्यक्ष की जिम्मेदारी देखेंगे। जनपद के सबसे बड़े ब्लाक सेमरियावां के प्रधान संघ अध्यक्ष इनामुल्लाह कुरैशी को प्रधानों की बैठक में पद से हटा दिया गया है। ब्लाक के 113 ग्राम प्रधानों में 61 ग्राम प्रधानों ने तेनुहारी दोयम के प्रधान धीरज पाण्डेय की अध्यक्षता में बैठक कर सर्वसम्मति से यह कदम उठाया है।

बैठक में नये अध्यक्ष का चुनाव होने तक सौरहा सिहोरवा के ग्राम प्रधान फैयाज अहमद को सर्वसम्मति से कार्यवाहक अध्यक्ष चुना गया। ग्राम प्रधानों ने इस फैसले की लिखित जानकारी खण्ड विकास अधिकारी की अनुपस्थिति में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को दे दी है।

बैठक में धीरज पाण्डेय, फैयाज अहमद, इरशाद अहमद, उर्मिला देवी, मेहरुन्निशा, मंजू देवी, शमीम अहमद, वीरेन्द्र नाथ चौधरी, जमालुद्दीन, करम हुसेन, नियाज अहमद, राम वृक्ष, हबीबुर्रहमान, जलीमुन्निशां, इंसान अली, योगेंद्र नाथ, गोविंद कुमार, इकबाल अहमद, अबरार अहमद, राम अनुज, जया, रामजी चौधरी, प्रदीप पाण्डेय, राजेन्द्र प्रताप, इसरार अहमद, मोहम्मद असलम, इरफान अहमद, साजिद खान, रमजिन, अल्ताफुर्रहमान, शिवराम, अशोक चौधरी, रूदल, अर्जुन प्रसाद, सलीम अख्तर, अफजाल अहमद, विनय सिंह, इम्तियाज अहमद, सद्दाम अहमद, राम सुरेश, अमित पटेल, फूलमती, सईद अहमद, राम सागर चौधरी, मुहम्मद ईसा, जुल्फेकार अली, शफीकुर्रहमान, श्याम सुन्दर गौड़, सतीश कुमार सहित काफी संख्या में ग्राम प्रधान मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon