हर घर तिरंगा अभियान-2025 के अंतर्गत परिषदीय विद्यालय में तिरंगा रंगोली, तिरंगा राखी बनाने की प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
संत कबीर नगर 05 अगस्त 2025 (सूचना विभाग) शासन की मंशा के अनुरूप व जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के अनुपालन में आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वाधान में प्रत्येक विद्यालय में *हर घर तिरंगा अभियान* अंतर्गत रैली, रंगोली एवं तिरंगा यात्रा आदि संबंधित कार्यक्रम करने हेतु दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। जिसके भौतिक पर्यवेक्षण हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह द्वारा विकास क्षेत्र बघौली कंपोजिट विद्यालय बघौली का भ्रमण किया गया जहां पर बालिकाओं को द्वारा *हर घर तिरंगा अभियान* अंतर्गत रंगोली कार्यक्रम प्रधानाध्यापक द्वारा कराया जा रहा था जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बच्चों के इस कार्य की सराहना की तथा प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया कि इस कार्यक्रम के पश्चात तिरंगा यात्रा एवं हर घर तिरंगा अभियान से संबंधित समस्त जानकारी बच्चों को प्रार्थना सभा में देना सुनिश्चित करें।

