सनकी पति ने पत्नी की चाकू से गोद कर कर हत्या
1 min read
संतकबीनगर
मृतक महिला लक्ष्मी।
संत कबीर नगर जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र की तहसील परिसर में बुधवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। बेलहर थाना क्षेत्र के बेलहवा गांव निवासी संतोष यादव ने अपनी पत्नी लक्ष्मी (35) पर चाकू से हमला कर दिया।घटना सुबह लगभग 11 बजे हुई। इस समय तहसील परिसर में अधिकारी, कर्मचारी और फरियादी मौजूद थे। हमले के बाद तहसील परिसर में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को मेंहदावल सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अधीक्षक डॉक्टर आईडी गौरव के अनुसार, महिला को चेहरे और पेट पर कई जगह चाकू मारा गया था।रोते – बिलखते परिजन।
रोते – बिलखते परिजन।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, दंपति की शादी आठ वर्ष पहले हुई थी। काफी समय से दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था। इस मामले में दोनों पक्ष तहसील पहुंचे थे। लोगों के मुताबिक ग्राम न्यायालय में तारीख भी लगी हुई थी।प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उपजिलाधिकारी संजीव राय ने बताया कि दोनों दंपति किस लिए तहसील आए थे, इसकी जांच कराई जा रही है। पुलिस घटना के कारणों और अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है।

