नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
December 16, 2025

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

नगर पालिका/नगर पंचायत क्षेत्रों में चलाया जा रहा है अतिक्रमण हटाओ अभियान।



संत कबीर नगर 21 अप्रैल, 2025 (सूचना विभाग)। शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर द्वारा दिए गए निर्देश के अनुपालन में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका खलीलाबाद में अब तक अभियान चलाकर 2478 होर्डिंग्स, नगर पंचायत मगहर संत कबीर नगर में अब तक 121 होर्डिंग्स, नगर पंचायत बेलहरकला में कुल 65 होर्डिंग्स, नगर पंचायत हरिहरपुर में कुल 19 होर्डिंग्स, नगर पंचायत हैंसर बाजार में कुल 215 होर्डिंग्स, नगर पंचायत मेंहदावल में कुल 151 होर्डिंग्स, नगर पंचायत धर्मसिंहवा में कुल 68 होर्डिंग्स नगर पंचायत बाघनगर उर्फ बखिरा में कुल 176 लगे अवैध होर्डिंग्स/बैनर को हटवा दिया गया है और लोगों को चेतावनी दी गई है कि बिना परमिशन के होर्डिंग्स/बैनर न लगाए जाएं।

इसी क्रम में अतिक्रमण हटाओ अभियान जनपद के नगर पालिका/नगर पंचायत क्षेत्रों में चलाया जा रहा है। व्यापक रूप से अतिक्रमण अभियान का दूसरा दिन नगर पालिका/नगर पंचायत क्षेत्रों में स्थित होर्डिंग, बोर्डिंग तथा सड़क की पटरियों पर किए गए अतिक्रमण को दर्जन भर से अधिक कर्मचारियों के सहयोग से अतिक्रमण को हटाया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
error: Content is protected !!
Right Menu Icon