स्वतंत्रता दिवस स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद दिलाता है*जफीर अली
1 min read
*हर घर तिरंगा* कार्यक्रम के अन्तर्गत निकाली गई प्रभात फेरी रैली
ब्लॉक के सभी परिषदीय विद्यालय में बच्चों ने किया प्रतिभाग
सेमरियावाँ ।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह के निर्देश पर सोमवार के दिन प्रातः परिषदीय विद्यालय के छात्र छात्राओं ने शिक्षकों के नेतृत्व में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत प्रभात फेरी रैली निकाली।विद्यालयों में 15 अगस्त के कार्यक्रम की तैयारी भी की गई।
ब्लॉक के सेमरियावाँ न्याय पंचायत सहित बाघ नगर,दुधारा,परसा सेख, तिल्जा,बजहरा, कानपारा, ऊसरा शहीद,सालेहपुर, पैली,उमिला और बूधा बांध न्याय पंचायत में स्थित प्राथमिक,उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने शिक्षक ,शिक्षा मित्र अनुदेशक के नेतृत में सेवित बस्तियों में हर घर में हो तिरंगा की जागरूकता के लिए प्रभार फेरी रैली निकाली।बच्चे अपने हाथों में तिरंगा लेकर नारा लगाते हुए लोगों को जागरूक किया।
कंपोजिट विद्यालय सेमरियावां में प्रभात फेरी रैली के समापन पर संकुल शिक्षक जफीर अली ने कहा की हमारे देश का गौरवशाली इतिहास रहा है।स्वतंत्रता सेनानानियों के त्याग और बलिदान याद दिलाता है।78 वां स्वतंत्रता दिवस हम सब मिलकर आकर्षक ढंग से मनाएं।सभी की भागीदारी हो।घर घर तिरंगा फहताएं।
खंड शिक्षा अधिकारी सेमरियावां आशीष कुमार सिंह ने सभी शिक्षकों को निर्देश दिए हैं की विभागीय निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस विद्यालयों में खुशी खुशी मनाया जाए। समस्त विद्यालय में ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम,वृक्षारोपण,खेल कूद आदि का आयोजन किया जाए।छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस के महत्व,स्वतंत्र सेनानियों,महान देश भक्तों के जीवनी से परिचित कराया जाए।
ब्लॉक के विद्यालयों में आयोजित प्रभात रैली में जफीर अली,मो आजम,अब्दुर्रहीम,राम निवास,मो शोएब अख्तर, मनोज कुमार अनिल,विनोद कुमार,शैलेंद्र वरुण, डा आशीष कुमार,हिमांशु पांडेय, कृष्णा राव,राज मुनि,मुबारक हुसैन,बैरागी, अब्दुल अजीम,शमा अजीज खान,किरण चौधरी,नुजहत बतूल ,खुर्शीद जहां,सरवरी खातून,बुशरा उमर,महेंद्र कुमार,विकास कुमार,राम निहोर फूल चंद,सुहेल अहमद,आनंद प्रकाश आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

