पेड़ पर्यावरण को ऑक्सीजन प्रदान करते हैं- अख़लाक़ अहमद
1 min read
ग्राम प्रधान आटाकला ने आटाकला, बेला, नरसिंहपुर में किया हरिशंकरी पौधे का वृक्षारोपण
संतकबीरनगर।
बुधवार को विकास खंड बघौली के गांव आटाकला में ग्राम प्रधान अखलाक अहमद ने हरिशंकरी वृक्षारोपण किया।
इस दौरान ग्राम प्रधान अखलाक अहमद ने कहा कि
बरगद , पीपल, पाकड़ तीनो ऎसे पेड़ो है जो 24 घण्टे आक्सीजन देते है। पेड़ लगाना सदकये जारिया भी है, पुण्य समझ कर ही लगाये। पेड़ लगाये और इसकी देखभाल भी करे।वृक्षारोपण वह प्रक्रिया है जिसमें वृक्षों के पौधों को भूमि सुधार या भूनिर्माण उद्देश्यों के लिए रोपित किया जाता है। वृक्षारोपण बहुत आवश्यक है क्योंकि पेड़ पर्यावरण को ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और हवा की गुणवत्ता को बेहतर बनाते हैं। यदि अधिक पेड़ लगाए जाएं तो दुनिया का पर्यावरण रहने के लिए एक सुरक्षित स्थान बन जाएगा।
उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों से हमें ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है, जो हमें जीवित रखने के लिए बहुत आवश्यक है। कई पेड़-पौधों की छाल औषधि बनाने के भी काम आती है। इनकी लकड़ियों से फर्नीचर बनाए जाते हैं। पेड़ों से हमें कागज़ की भी प्राप्ति होती है।
उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे लगाने से पर्यावरण को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। इससे हवा शुद्ध होती है, पानी की बचत होती है, जलवायु नियंत्रण में मदद मिलती है, मिट्टी सुरक्षित रहती है और कई अन्य तरीकों से समग्र पर्यावरण को लाभ होता है ।
इस दौरान आटाकला सहित बेला, नरसिंहपुर में भी हरिशंकरी पौधे लगाए गये।
इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी अश्विनी सिंह, योगेंद्र चौरसिया, रोजगार सेवक महेंद्र कुमार, जिला पंचायत सदस्य राम जी फौजी सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।

