नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 13, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

डीएम द्वारा सम्भावित बाढ़ से सुरक्षा के दृष्टिगत करमैनी-बेलौली तटबंध का किया गया स्थलीय निरीक्षण

1 min read



संत कबीर नगर 09 मई 2026 (सूचना विभाग) जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा आगामी बरसात के मौसम मे सम्भावित बाढ़ से‌ सुरक्षा के दृष्टिगत मेंहदावल तहसील में राप्ती नदी के दायें तट पर निर्मित करमैनी-बेलौली तटबंध का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा बाढ़ खंड के संबंधित अधिकारियों से तटबंध पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान बाढ़ से सुरक्षा आदि के बिंदु पर स्थानीय ग्रामीणों से वार्ता भी किया।
जिलाधिकारी ने संभावित बाढ़ की तैयारी एवं सजगता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तटबंधों की सतत निगरानी रखी जाए एवं किसी भी आकस्मिक स्थिति से बचाव हेतु सुरक्षात्मक उपायों का प्रबंध सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण के दौरान बंधो के अतिसंवेदनशील तथा संवेदनशील स्थानों के बारे में जानकारी लेते हुए बाढ़ से बचाव के लिए विभिन्न बिन्दुओं पर सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon