डीएम द्वारा खलीलाबाद व मेहदावल तहसील क्षेत्र में भ्रमण कर फार्मर आई0डी0 (किसान पहचान पत्र) बनाए जाने की प्रगति का किया गया सत्यापन, संबंधित हल्का लेखपाल व पंचायत सहायक को शत-प्रतिशत किसानों का फॉर्म रजिस्ट्री करवाने का दिया निर्देश
1 min read
संत कबीर नगर 11 अप्रैल, 2026 (सूचना विभाग) जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा जनपद में अभियान चलाकर शत-प्रतिशत किसानों का फॉर्मर रजिस्ट्री करवाए जाने की दिशा में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज तहसील खलीलाबाद व मेहदावल क्षेत्र में भ्रमण कर फार्मर रजिस्ट्री कार्य का सत्यापन किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित हल्का लेखपाल व पंचायत सहायक को शत-प्रतिशत किसानों का फॉर्मर रजिस्ट्री कराए जाने में सहयोग का निर्देश देते हुए कहा कि जनपद के समस्त किसान भाइयों को *फार्मर आई0डी0/किसान पहचान पत्र बनाया जाना शासन द्वारा अनिवार्य कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों की फार्मर रजिस्ट्री विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए अनिवार्य होगी।

उल्लेखनीय है कि जनपद में दिनांक 06 से 15 अप्रैल, 2026 तक कैम्प लगाकर *किसान पहचान पत्र/फार्मर आई0डी0 बनाने का अभियान चलाया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने आज फार्मर रजिस्ट्री अभियान में प्रगति के दृष्टिगत खलीलाबाद तहसील के ग्राम हावपुर भाड़ारी में एवं मेहदावल तहसील के नन्दौर में फार्मर रजिस्ट्री कार्य की प्रगति का सत्यापन करते हुए संबंधित हल्का लेखपाल व पंचायत सहायक सें प्रगति और गुणवत्ता की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

