मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल बस्ती/रोल प्रेक्षक अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में निर्वाचक नामवलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) की प्रगति व गुणवत्ता से सम्बंधित समीक्षा बैठक हुई आयोजित
1 min read
सन्त कबीर नगर 02 अप्रैल, 2026 (सू0वि0)। मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल बस्ती/रोल प्रेक्षक अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर निर्वाचक नामवलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के दृष्टिगत जनपद के तृतीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आलोक कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जय प्रकाश व ई0आर0ओ0/ए0ई0आर0ओ0 के साथ समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

समीक्षा के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की अद्यतन स्थिति सहित विधानसभावार मतदाताओं का विस्तृत विवरण से अवगत कराया गया। उन्होंने आलेख्य प्रकाश पर सर्विस मतदाताओं की संख्या, फार्म 6, 7 एवं 8 की अद्यतन स्थिति, नोटिस का जनरेशन/सुनवाई की अद्यतन स्थिति से रोल प्रेक्षक को अवगत कराया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 आलेख्य प्रकाशन दिनांक 01 अप्रैल 2026 के अनुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 312-मेेंहदावल में कुल 412243 मतदाता है, 313-खलीलाबाद में 407189 एवं 314-धनघटा(अ0जा0) में कुल 349885 मतदाता है। उन्होंने बताया कि दिव्यांग मतदाताओं की जनपद में कुल संख्या 9429 है। पुरूष महिला मतदाताओं का जेण्डर रेशियों 811 एवं जनपद का ईपिक रेशियों 51 है।

रोल प्रेक्षक/मण्डलायुक्त द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम में अब तक की प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि जनपद में जेण्डर रेशियों के संबंध में सभी विधानसभाओं में ऐसे कुछ न्यूनतम जेण्डर रेशियों वाले बूथों को चिन्हित करते हुए इसकी क्रास चेकिंग कर ली जाए कि सम्बंधित बूथ पर सामान्य जनसंख्या के आधार पर जेण्डर रेशियों का आकड़ा मतदाता सूची के जेण्डर रेशियों से लगभग मैच कर रहा है अथवा नही।
समीक्षा के दौरान रोल प्रेक्षक द्वारा जनपद में फार्म 6, 7 एवं 8 के आधार पर मतदाता सूची में बढ़ने वाले नये मतदाताओं की संख्या, मतदाता सूची से हटने वाले एवं सूची में त्रुटियों के संशोधन आदि से सम्बंधित कार्यो की आकड़ेवार समीक्षा करते हुए समस्त ई0आर0ओ0/ए0ई0आर0ओ0 को निर्देशित किया गया कि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाश से पहले बार-बार सभी स्तरों पर समीक्षा कर यह देख ले कि किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहे जिससे जनपद की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन शुद्धत्म रूप में मा0 आयोग द्वारा निर्धारित तिथि दिनांक 10 अप्रैल 2026 को कराया जा सके।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बैठक में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान से जुड़े अधिकारियों को मण्डलायुक्त/रोल प्रेक्षक द्वारा दिये गये निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कार्याे में गुणवत्तायुक्त आउटपुट देने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर अरूण कुमार, उप जिलाधिकारी मेंहदावल संजीव राय, उप जिलाधिकारी डा0 सुनील कुमार, तहसीलदार सदर आनन्द कुमार ओझा, तहसीलदार मेंहदावल अल्पिका वर्मा, तहसीलदार धनघटा रामजी, खण्ड विकास अधिकारीगण, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित एस0आई0आर0 कार्य से सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।

