नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
March 20, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

डीएम की अध्यक्षता में जनपद के आकांक्षात्मक विकास खण्डों में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओं/कार्यक्रमों के संचालन की अद्यतन स्थिति एवं प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

1 min read



संत कबीर नगर 20 मार्च, 2026 (सूचना विभाग)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आकांक्षात्मक विकास खण्डों में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओं/कार्यक्रमों के संचालन की अद्यतन स्थिति एवं प्रगति की समीक्षा बैठक एनआईसी सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जनपद के आकांक्षात्मक विकास खण्डों में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित सरकारी योजनाओं/कार्यक्रमों में स्वास्थ्य एवं पोषण, बेसिक शिक्षा, कृषि, ग्रामीण पेयजल, बेसिक इन्फ्रास्ट्रक्चर, सोशल डेवलपमेन्ट, पंचायती राज सहित अन्य सम्बंधित बिन्दु की विस्तृत समीक्षा करते हुए सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को कार्यक्रमों में गुणात्मक प्रगति लाने के निर्देश एवं आवश्यक मार्ग-दर्शन दिया गया।

बैठक में समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा योजनाओं/कार्यक्रमों में सचालन की अद्यतन स्थिति के बारे में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी से आंकड़ेवार जानकारी प्राप्त करते हुए सम्बंधित खण्ड विकास अधिकारी एवं योजना से सम्बंधित विभागीय अधिकारी को निर्देशित किया गया कि विकास कार्यो में लक्ष्य के सापेक्ष समीक्षा करते हुए कार्यों के संचालन एवं गुणवत्ता में प्रगति दर्शायी जाए।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी विभागीय अधिकारीगणों को निर्देशित किया कि उनके विभाग से सम्बंधित विकासपरक योजनाओं में प्रगति की समीक्षा निरंतर विभागीय स्तर पर करते रहे, जिससे लाभार्थी को योजनाओं का ससमय लाभ मिलने के साथ-साथ जनपद की रैकिंग भी अच्छी बनी रहे।
समीक्षा के दौरान विकास खण्डों में स्वास्थ्य एव पोषण, टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड की प्रगति, आई0सी0डी0एस0, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, नमामि गंगे, ग्रामीण पेयजल योजना, कौशल विकास सहित सभी योजनाओं की समीक्षा इन्डिकेटर्स के आधार पर की गयी।

इस अवसर पर डी0सी0 एनआरएलएम प्रवीण शुक्ला, जिला अर्थ एंव संख्याधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्येन्द्र कुमार सिंह, खण्ड विकास अधिकारीगण सहित सम्बंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon