नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 13, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

सीडीओं की अध्यक्षता में किसान दिवस का हुआ आयोजन



संत कबीर नगर 18 मार्च 2026(सू0वि0) मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला पंचायत रिसोर्स सेन्टर सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। किसान दिवस में उपस्थित किसान एवं अधिकारियों का स्वागत करते हुए उप कृषि निदेशक द्वारा पिछले माह में किसानों द्वारा बताई गई समस्याओं के अनुपालन आख्या प्रस्तुत की गयी। किसान दिवस के अवसर पर उपस्थित कृषकों श्री रामचेत चौरसिया गईवसन्तपुर द्वारा बाताया गया कि धान विक्रय किया गया था परन्तु पूर्ण भुगतान अभी तक नही किया गया है। श्री राममणि राय सॉखी के द्वारा अवगत कराया गया कि फॉर्मर रजिस्ट्री मे दुसरे गॉव की भूमि नही जुड रही है। खतौनी मंे लेखपाल द्वारा अंश निर्धारण, आदेश कॉलम से मूल कॉलम मे नाम का आना एवं खतौनी में नाम मिसमैच है, का सुधार नही किया जा रहा है जिस कारण से फॉर्मर रजिस्ट्री नही हो पा रही है। श्री राजेंद्र राय भगवानपुर चौरहा पूर्वी काली जगदीशपुर नाथनगर बातया कि
जनपद मुख्यालय से सिद्धार्थनगर ड्रेनेज खण्ड कार्यालय की दूरी लगभग 100किमी0 है जिस कारण समस्या पहुचाने में असमर्थ है सिद्धार्थनगर से स्थानान्तरण कर जनपद संत कबीरनगर में कार्यालय स्थापित कर दिया जाय। श्री नसीम अहमद ग्राम प्रसादपुर थाना दुधारा द्वारा अवगत कराया गया कि उनके गांव में स्थित उनके जमीन का हिस्सा तालाब में है और वहां पर भीटा/बांध बना दिया गया है जिसकी वजह से पानी भरा रहने से धान की फसल बर्बाद हो जाती है अतः वहां पर भीटा/बांध में नाली बनाया जाय जिससे पानी का निकासी हो सके। श्री रामदरस यादव कठैचा नाथनगर द्वारा अवगत कराया गया कि रबी फसल की कटाई का समय आ गया है विजली के खम्भो पर लूज तार को टाईट किया जाय। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सहायक अभियन्ता विद्यृत का कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर उप कृषि निदेशक डा0 राकेश कुमार सिंह, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल सहित सम्मानित किसान बन्धु आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon