डीएम की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2026 हेतु निर्वाचक नामावलियों का बृहद पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा से संबंधित बैठक हुई आयोजित
1 min read
संत कबीर नगर 13 मार्च, 2026 (सूचना विभाग) जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0)/जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2026 हेतु निर्वाचक नामावलियों का बृहद पुनरीक्षण कार्य की अद्यतन स्थिति एवं प्रगति से संबंधित समीक्षा बैठक एनआईसी सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जयप्रकाश उपस्थित रहे।

समीक्षा के दौरान बताया गया कि मा0 राज्य निर्वाचन आयोग की संशोधित अधिसूचना के क्रम में वर्तमान में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2026 हेतु निर्वाचक नामावलियों का बृहद पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों सहित पुनरीक्षण कार्य से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दावे/आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त हस्तलिखित पाण्डुलिपियों को जमा करने, कम्प्यूटरीकरण व उन्हें मूल सूची में यथास्थान समाहित करने तथा सम्भावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन/निस्तारण की कार्यवाही संबंधित अधिकारीगण दिनांक 16 मार्च 2026 तक पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खलीलाबाद अरुण कुमार, उप जिलाधिकारी धनघटा डॉ0 सुनील कुमार, उप जिलाधिकारी मेहदावल संजीव राय, तहसीलदार खलीलाबाद आनंद ओझा, तहसीलदार मेहदावल अल्पिका वर्मा, तहसीलदार धनघटा रामजी सहित खण्ड विकास अधिकारीगण/समन्वयक अधिकारी/नोडल अधिकारी, सहायक विकास अधिकारीगण(पंचायत)/सहायक समन्वयक अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

