नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
March 6, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

पारिवारिक विवादों का कराए लोक अदालत में निस्तारण-प्रधान न्यायाधीश

1 min read



संत कबीर नगर 06 मार्च 2026(सू0वि0) जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देशन में जिला प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार सिंह एवं प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नासिर अहमद की मध्य आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 14 मार्च 2026 के बाबत बैठक आहुत हुई। बैठक में प्रधान न्यायाधीश ने आगामी लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा वादों के निस्तारण की कार्ययोजना पर चर्चा किया। प्राधिकरण के सचिव श्री सुनील कुमार सिंह ने बताया की सभी न्यायालयों से नोटिसों की तामीला कराई जा रही है
एवं राष्ट्रीय लोक अदालत की सभी आवश्यक तैयारियां जोरों पर है। प्रधान न्यायाधीश ने आम जनमानस से अपील किया है की आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रतिभाग करके लाभ उठाएं एवं ऐसे पारिवारिक मामले जो किसी न्यायालय में लंबित नही हैं वो प्री-लिटिगेशन स्तर पर सुलह समझौते के माध्यम से निस्तारित कराया जा सकता है इसके लिए पक्षकार को मात्र एक प्रार्थना पत्र में आपसी विवाद का विवरण लिख कर देना होता है। निस्तारित हुए मामले का आदेश न्यायालय के डिक्री के समान होगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon