नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 1, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

मेगा विधिक सेवा एवं सहायता शिविर के लिए जिला जज ने की समीक्षा बैठक



संतकबीरनगर: राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में जनपद में 22 फरवरी को आयोजित होने वाले वृहद/मेगा विधिक सेवा सहायता शिविर के दृष्टिगत बुधवार को मा0 जिला जज रणधीर सिंह ने समीक्षा बैठक किया। बैठक में जिला जज रणधीर सिंह ने अधिक से अधिक लोगों को सरकार द्वारा अनुमन्य योजना से लाभान्वित किये जाने पर बल दिया।

बैठक में विभिन्न विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। जिला जज ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लाभार्थियों को योजना का लाभ प्रदान किया जाना चाहिए। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 राम रतन ने बताया कि मेगा शिविर कार्यक्रम में चिकित्सा विभाग के तरफ से तमाम जांच शिविर लगाए जाएंगे। इस दौरान अपर जिला जज प्रथम गजेंद्र, स्पेशल जज पॉस्को कृष्ण कुमार पंचम, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुमार सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक कसौधन, जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, ईओ नगर पालिका खलीलाबाद, अवधेश कुमार भारती, डॉ0 मुबारक समेत अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon