नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 1, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

डीएम द्वारा मृतक होमगार्ड के आश्रितों को रुपए 38 लाख का प्रतीकात्मक चेक/सहायता धनराशि प्रदान किया गया



सन्त कबीर नगर 17 फरवरी, 2026 (सूचना विभाग) जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा होमगार्ड कंपनी सेमरियावां, जनपद संत कबीर नगर के मृतक होमगार्ड स्व0 फूलचंद की पत्नी श्रीमती कुसुमलता को बीमा राशि रुपए 30 लाख, शिक्षा हेतु सहायता धनराशि के रूप में बेटी साक्षी को रुपए 04 लाख एवं बेटी अंशिका को रुपए 04 लाख का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया गया। मृतक होमगार्ड स्व0 फूलचंद के आश्रितों को होमगार्ड मुख्यालय द्वारा रुपए 05 लाख की अनुग्रह राशि प्रदान किया गया है। उल्लेखनीय है कि उक्त रुपए 38 लाख की धनराशि का भुगतान एक्सिस बैंक द्वारा किया गया है।

जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट कक्ष में मृतक होमगार्ड के आश्रितों को कुल 38 लाख रुपए का प्रतीकात्मक चेक/सहायता राशि प्रदान किया गया। धनराशि का भुगतान एक्सिस बैंक की तरफ से दिया गया है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जयप्रकाश, जिला होमगार्ड कमांडेंट शैलेंद्र कुमार मिश्रा, एपीसी ऋषिमुनि सिंह, ब्रांच हेड एक्सिस बैंक नागेंद्र कुमार यादव व कॉर्पोरेट मैनेजर नीरज मिश्रा सहित मृतक होमगार्ड के आश्रित आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon