नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 1, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

डीएम की अध्यक्षता में विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफल आयोजन के सम्बन्ध में बैठक हुई आयोजित

1 min read



दिनांक 22 फरवरी 2026 (रविवार) को जनपद के एच0आर0पी0जी0 कॉलेज, खलीलाबाद में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का होगा आयोजन।

संत कबीर नगर 11 फरवरी, 2026 (सूचना विभाग) जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में दिनांक 22 फरवरी 2026 (रविवार) को जनपद के एच0आर0पी0जी0 कॉलेज, खलीलाबाद में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफल आयोजन के संबंध में जनकल्याणकारी व लाभार्थीपरक योजनाओं से संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/सिविल जज, सीनियर डिवीजन सुनील कुमार सिंह व जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी उपस्थित रहे।

बैठक में विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के प्रचार-प्रसार, कार्य योजना एवं सफल आयोजन के संबंध में विस्तार से विचार विमर्श किया गया।
बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार सिंह द्वारा उपस्थित समस्त विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया कि विधिक सेवा एवं सहायता शिविर का आयोजन दिनांक 22 फरवरी 2026 (रविवार) को हीरालाल रामनिवास स्नात्कोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद, सन्त कबीर नगर में होगा। उन्होंने बताया कि विधिक सेवा एवं सहायता शिविर के आयोजन का उद्देश्य पात्र व्यक्तियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ-साथ विभागीय स्टालों/कैंप के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना है।
जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि दिनांक 22 फरवरी 2026 को एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद में आयोजित होने वाले विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में अपने विभाग से संबंधित लाभार्थियों को विभागीय योजनाओं का लाभ उनकी पात्रता के अनुसार दिलाया जाना सुनिश्चित करें तथा विभाग से संबंधित लाभार्थीपरक व जनकल्याणकारी योजनाओं का स्टॉल/कैंप लगाकर प्रचार-प्रसार कराया जाना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने समाज कल्याण, जिला दिव्यांगजन एवं सशक्तिकरण विभाग, बाल विकास, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, कृषि विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण, जिला पंचायती राज, उद्योग, मत्स्य, पशुपालन, श्रम विभाग, युवा कल्याण, चिकित्सा, डूडा, प्रोवेशन, नेडा सहित समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उक्त मेगा/वृहद विधिक सेवा एवं सहायता शिविर के सफल एवं भव्य आयोजन के दृष्टिगत अपने-अपने विभागों से संबंधित लाभार्थियों को लाभान्वित कराना सुनिश्चित करें एवं विभागीय योजनाओं से संबंधित प्रचार-प्रसार का स्टॉल/कैंप भी लगवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि समस्त संबंधित विभागीय अधिकारीगण उक्त विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में लाभान्वित कराए जाने वाले लाभार्थियों की सूची आगामी 15 फरवरी तक जिला विकास अधिकारी, संत कबीर नगर/नोडल अधिकारी को निर्धारित प्रारूप पर उपलब्ध कराते हुए मो0नं0 9415251214 पर सूचित करें।
इस अवसर पर अपर उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, एआरटीओ प्रियंवदा सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी मनोज कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 एस के तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार, युवा कल्याण अधिकारी आराधना द्विवेदी सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon