डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का किया निरीक्षण
1 min read
जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न जाए, जेल परिसर व बैरकों की साफ-सफाई एवं भोजन की गुणवत्ता पर दिया जाए विशेष ध्यान – डीएम।
अधिकारीगण ने बैरकों का निरीक्षण तथा जेल परिसर, कार्यालय, हास्पिटल व मेस आदि में साफ-सफाई सहित अन्य सुविधाओं/व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

संत कबीर नगर 29 जनवरी 2026 (सूचना विभाग) जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा संयुक्त रुप से जिला कारागार संत कबीर नगर का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुनील कुमार सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चेतना त्यागी, जेल अधीक्षक कुलदीप सिंह उपस्थित रहे।
अधिकारीगण द्वारा निरीक्षण के दौरान हास्पिटल, बैरक, मेस, जेल परिसर आदि का सघन निरीक्षण किया गया। डीएम व एसपी द्वारा कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं/सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली गई।

निरीक्षण के दौरान अधिकारीगण ने उपस्थित सभी कारागार कर्मियों को निर्देशित किया कि जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न जाने पाये, समस्त कार्यवाहियों का निर्वहन पूर्ण/सही तरीके से करें। जेल परिसर की साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध में कारागार कर्मियों को निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान भोजनालय की व्यवस्था, साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक पाई गई।

