नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
March 2, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

शीतकालीन खेल कूद कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन

1 min read



खेल-कूद से तनाव से भी मिलती है राहत-अपर जिला जज।

अपर जिला जज ने जिला कारागार में खेलकूद प्रतियोगिता में विजयी बंदियों को किया पुरस्कृत।

संत कबीर नगर 08 जनवरी, 2026 (सूचना विभाग)। मा0 जनपद न्यायाधीश के निर्देशन में चल रहे राष्ट्रीय युवा सप्ताह के क्रम में जिला कारागार में चल रहे शीतकालीन खेलकूद का समापन आज संपन्न हुआ।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज देवेंद्र नाथ गोस्वामी ने विजयी बंदी प्रतिभागियों को शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया।
अपर जिला जज ने कहा कि खेल कूद से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक मजबूती, अनुशासन, टीम वर्क, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और तनाव से राहत मिलती है, साथ ही यह जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा और सफल करियर के अवसर भी प्रदान करता है। यह व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में मदद करता है, जिससे सामाजिक कौशल और बेहतर निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है।

उन्होंने जिला कारागार से छूटने तथा समाज के मुख्य धारा से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक कुलदीप सिंह, चीफ डिफेंस काउंसिल अन्जय कुमार श्रीवास्तव, जेलर आर.के.वर्मा, डिप्टी जेलर नयन कमल सिंह, हरिकेश सिंह समेत कारागार के बंदी आदि उपस्थित रहे।


More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon