नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
March 2, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

डीएम ने विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद व धनघटा के विभिन्न बूथों का किया स्थलीय निरीक्षण, मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) की प्रगति एवं यथार्थता का जायजा लेते हुए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

1 min read



संत कबीर नगर 24 दिसंबर, 2025 (सूचना विभाग) जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) की प्रगति एवं गुणवत्ता का सघन निरीक्षण किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज जिलाधिकारी द्वारा विधानसभा खलीलाबाद अंतर्गत बूथ सख्या 317 व 318, काशीराम आवास बूथ सख्या 402 व 403 तथा मॉडर्न स्कूल मेनसीर बूथ सख्या 472 एवं 473 का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति एवं यथार्थता का स्थलीय निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा धनघटा क्षेत्र अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय नाथनगर बूथ सख्या 472 व 473 एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय नाथनगर मुखलिसपुर बूथ संख्या 164, 165, 166 व 167 बूथों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान उपस्थित बीएलओ को निर्देशित किया गया कि संबंधित बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र के गांवों में अपराह्न 02.00 बजे के बाद घर-घर जाकर मतदाता सूची को पढ़कर सुनाएंगे/बताएंगे तथा छूटे हुए पात्र मतदाताओं को प्रपत्र-06 भरवाकर नियमानुसार बीएलओ एप पर डिजिटाइज्ड करना सुनिश्चित करेंगे।

जिलाधिकारी द्वारा एसआईआर से संबंधित हो रहे फीडिंग सहित अन्य संबंधित कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया। उन्होंने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में गुणवत्ता/यथार्थतता पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए।


More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon