नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 14, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

रंग लाया ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष का प्रयास

1 min read



जिला स्तरीय स्थाई समिति का हुआ गठन

जनपद संत कबीर पत्रकारों के लंबित मामले के निस्तारण हेतु जिला स्तरीय स्थाई समिति का गठन का कार्य पूरा हो गया विगत कई बरसों से जिला स्तरीय स्थाई समिति की बैठक न होने से पत्रकारों के उत्पीड़न की समस्या तथा अन्य समस्याओं का निदान नहीं हो पा रहा था जिसके लिए ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी संगठन के साथियों के साथ पत्र लिखने के साथ-साथ जिला अधिकारी से मिलकर बैठक कराने की मांग किया था जिस पर जिलाधिकारी स्थाई समिति का गठन कर दिया बताते चलें कि देश के चौथे स्तंभ पत्रकार लोक और तंत्र में सेतु का काम करते हैं शासन की योजना को जनता तक और जनता की समस्याओं को शासन तक पहुंचाने के लिए निरंतर अपने कार्य को ईमानदारी पूर्वक करते हैं पत्रकारों के उत्पीड़न और समस्याओं को देखते हुए शासन ने जिला स्तरीय स्थाई समिति का गठन कर बैठक करने का शासनादेश जारी किया है लेकिन विगत कई वर्षों से जनपद में स्थाई समिति की बैठक नहीं हो रही थी जिसके लिए ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी ने लगातार जिलाधिकारी और जिला सूचना अधिकारी से मिलकर पत्रकारों के हित में बैठक कराने का अनुरोध किया था जिस क्रम में 2 दिन पूर्व जिलाधिकारी संत कबीर नगर ने स्थाई समिति बैठक के लिए अनुमोदन कर दिया जिला सूचना अधिकारी ने बताया कि बहुत जल्द बैठक भी कराई जाएगी जिससे कि पत्रकारों की समस्या का समाधान किया जा सके ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी तथा संगठन के सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने जिलाधिकारी संत कबीर नगर महेंद्र सिंह तंवर और जिला सूचना अधिकारी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह बैठक निश्चित रूप से संगठन के साथ-साथ पत्रकार साथियों के लिए मील का पत्थर साबित होगी


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon