मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों हेतु नव चयनित 1510 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र किया गया वितरित।
मा0 विधायक खलीलाबाद, मा0 विधायक मेहदावल, मा0 विधायक धनघटा व डीएम द्वारा जनपद के नव चयनित 18 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र किया गया वितरित।
मा0 विधायकगण ने नव चयनित अनुदेशकों को दी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं, नियुक्ति पत्र पाकर अनुदेशकों के खिले चेहरे।

संत कबीर नगर 07 सितंबर 2025 (सूचना विभाग) मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा आज लखनऊ लोक भवन ऑडिटोरियम में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत नव चयनित 1510 अनुदेशकों में से 407 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। मा0 मुख्यमंत्री जी ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत नव चयनित अनुदेशकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।

मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में नियुक्ति पत्र वितरण के दृष्टिगत आयोजित कार्यक्रम में मा0 विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी जी, मा0 विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी जी, मा0 विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान जी, जिलाधिकारी आलोक कुमार व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों एवं नव चयनित अनुदेशकों द्वारा देखा और सुना गया।
इसी क्रम में जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मा0 विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी जी, मा0 विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी जी, मा0 विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान जी व जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जनपद संत कबीर नगर के नव चयनित 20 अनुदेशकों में से 18 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी तथा अपने पदीय दायित्वों का निष्ठापूर्वक व जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने की अपेक्षा व्यक्त किया।

इस अवसर पर अपर उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, प्रधानाचार्य/नोडल आईटीआई मेहदावल उदय नारायण, प्रधानाचार्य आईटीआई खलीलाबाद बृजेश कुमार, प्रधानाचार्य आईटीआई हैंसर राम उग्रह, प्रशासनिक अधिकारी बद्री प्रसाद श्रीवास्तव, ईडीएम राकेश सिंह, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं नव चयनित अनुदेशक आदि उपस्थित रहे।

