नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
February 6, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग उ0प्र0 शासन/नोडल अधिकारी गिरिजेश कुमार त्यागी (आई0ए0एस0) द्वारा विकास खंड पौली का भ्रमण कर विकास कार्यक्रमों/योजनाओं कर लिया गया जायजा।

1 min read



नोडल अधिकारी द्वारा विकासखंड पौली के ग्राम पंचायत उदहां, रोशया बाजार एवं कुड़वा क्षेत्र का भ्रमण कर ग्राम वासियों से योजनाओं/सुविधाओं का लिया गया फीडबैक।

संत कबीर नगर 31 मई, 2025(सूचना विभाग)। विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग उ0प्र0 शासन/नोडल अधिकारी गिरिजेश कुमार त्यागी (आई0ए0एस0) द्वारा पौली विकासखंड मुख्यालय एवं क्षेत्र का भ्रमण किया गया। उन्होंने विकास खंड पौली अंतर्गत आकांक्षात्मक कार्यक्रमों की विभिन्न संकेतकों पर आधारित योजनाओं की समीक्षा कर ज़मीनी हकीकत का जायज़ा लिया।

निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान विकासखंड मुख्यालय पर शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, जल जीवन मिशन, पंचायती राज विभाग, ग्रामीण विकास, उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन आदि क्षेत्र से संबंधित समस्त विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के क्रम में नोडल अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत उदहां, रोशया बाजार एवं कुड़वा का क्षेत्र भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान नोडल अधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र, ग्राम पंचायत सचिवालय, प्राथमिक वि‌द्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पानी की टंकी, प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्मित आवास, खेल के मैदान आदि का अवलोकन किया गया।
निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान नोडल अधिकारी द्वारा खंड विकास अधिकारी द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की गई।
बैठक व निरीक्षण के समय जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ, खंड विकास अधिकारी पौली आनंद गुप्त, मुख्यमंत्री शोधार्थी अंकित तिवारी सहित एडीओ पंचायत, ग्राम पंचायत अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी व ग्रामीण आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
error: Content is protected !!
Right Menu Icon