गरीबों को सर्दी से बचाना व कंबल देना पुण्य का काम: प्रदीप पांडे
1 min read
संतकबीरनगर। विकास खंड सेमरियावां के ग्राम पंचायत डिघवा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप पांडे ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए गांव के वृद्ध, असहाय, विकलांग महिलाओं व पुरुषों को कम्बल का वितरण किया। वहीं कम्बल पाकर बुजुर्गों ने प्रधान को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रधान पति ने कहा कि भूखे व्यक्ति को जिस तरह रोटी की जरूरत होती है। उसी तरह ठंड के मौसम में असहायों को कम्बल देना बड़ा पुनीत कार्य है। इस तरह का कार्य सभी सामर्थ्यवान लोगों को करना चाहिए। गांव का कोई असहाय व्यक्ति ठंड के मौसम में परेशान न हो। सभी लोगों को कम्बल दिया जायेगा। कभी-कभी देखने को मिलता है कि ठंड लगने से वृद्धजनों की असमय मौत हो जाती है। इसीलिए ऐसे सभी असहाय बुजुर्गों को कम्बल देकर सम्बल प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांव जो भी विकलांग, विधवा या वृद्धजन हैं, उनको पेंशन नहीं मिल पा रहा है। ऐसे परिवारों को पेंशन दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। गांव के लोगों को सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान हम सभी का प्रयास है कि सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का सत प्रतिशत लाभ पात्र व्यक्तियों को मिले।ठंड का मौसम शुरू हो गया है, इसी क्रम में आज यह कंबल वितरण का कार्य किया गया। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप पांडेय, सिरता देवी, सितावी, रेशमा देवी, फूलमती, लालमन, रामदेव, राम केवल सहित आदि लोग मौजूद रहे

