नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 13, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

संविधान दिवस दिनांक 26 नवम्बर, 2024 को स्वतंत्रता के अमृत काल के अवसर पर जनपद में आयोजित किए जाएंगे विविध कार्यक्रम



*संत कबीर नगर ।* अपर उप जिलाधिकारी रमेश चंद्र ने बताया है कि शासन के निर्देश के क्रम में दिनांक 26 नवंबर 2024 को संविधान दिवस मनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता के अमृत काल के अवसर शासन द्वारा संविधान दिवस दिनांक 26 नवंबर 2024 को विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाने के निर्देश दिए गये है। उन्होंने बताया कि उक्त निर्देशन के क्रम में मा0 जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जनपद के समस्त नगर निकायों, जिला पंचायतों/क्षेत्र पंचायतों, समस्त कार्यालयों/न्यायालयों में बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा के समक्ष संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया जायेगा।
उन्होंने मा0 सांसद, मा0 विधायकगण, मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत, मा0 सदस्यगण विधान परिषद सहित समस्त जनप्रतिनिधिगणों से संविधान दिवस दिनांक 26 नवंबर 2024 को स्वतंत्रता के अमृत काल के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना के वाचन हेतु जनपद संत कबीर नगर कलेक्ट्रेट सभागार में प्रातः 9:30 बजे उपस्थित होने का अनुरोध किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon