नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 13, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने में वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार



पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन में *थाना मेहदावल पुलिस द्वारा* मु0अ0स0 248/2024 धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस व 5/6 पाक्सो एक्ट थाना मेहदावल जनपद संतकबीरनगर के मामले में वांछित अभियुक्त नाम पता अर्जुन पुत्र चन्दु निवासी करमैनी थाना मेहदावल जनपद संतकबीरनगर को मेहदावल रोडवेज के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
विदित हो कि वादिनी द्वारा दिनांक 24.11.2024 को थाना मेहदावल पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध वादिनी की नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । थाना मेहदावल द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में सुसंगत धाराओं की बढोत्तरी की गयी तथा महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही कर आज दिनांक 25.11.2024 को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon