युवक लापता, खेत में मिले खून के छींटे; खोजबीन में जुटी पुलिस
1 min read
संतकबीरनगर। शुक्रवार को जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां खलीलाबाद थाना क्षेत्र के चंगेरा-मंगेरा गांव में एक युवक गुरुवार रात से लापता हुआ। अगले सुबह युवक का खेत में खून के छींटे और फटी हुई बनियान मिलने से हड़कंप मच गया है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई है। ग्राम प्रधान द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा खोजबीन शुरू की गई सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली और मातहतों को दिशा निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक ने मामले के गंभीरता को देखते हुए खोजबीन के लिए कल 6 टीमों को लगाया गया, और गोरखपुर से डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया गया। आखिरकार 2 घंटे कड़ी मेहनत के बाद डॉग स्क्वायड को सफलता मिली और लापता युवक की छत विक्षत लाश नदी के किनारे से बरामद किया गया। जिसे पुलिस ने पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा।गांव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैनात किया गया।

कोतवाली खलीलाबाद थाना के चंगेरा-मंगेरा गांव निवासी एक युवक को उनके ही गांव का एक ट्रैक्टर चालक खेत की जोताई करने की बात कहकर गुरुवार की रात घर से लेकर चला गया। शुक्रवार को सुबह गांव के समीप स्थित जोते गए खेत में युवक का एक चप्पल, फटी हुई बनियान मिले व खून के छींटे दिखे। काफी खोजबीन के बाद भी युवक नहीं मिला। एसपी,एएसपी, एसओजी प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ गांव में पहुंचे। पीड़ित मां व गांव के लोगों से पूछताछ की। कोतवाली खलीलाबाद थाना के चंगेरा – मंगेरा गांव निवासी 40 वर्षीय राम जनम चौहान पुत्र गंगाराम को गुरुवार की रात करीब साढ़े सात बजे उनके ही गांव का एक ट्रैक्टर चालक खेत की जोताई करने की बात कहकर ले गया। देर रात तक यह युवक घर नहीं आया। इससे घबराई मां उसे गांव में खोजने लगी। कहीं न मिलने पर वह चालक के घर पर पहुंची। चालक व उसका भाई घर में नहीं मिले। परिवार के सदस्यों ने बताया कि ये दोनों रिश्तेदारी में गए हैं। इस पर मां घर लौट आई। वह शुक्रवार को सुबह बेटे को खाेजते हुए गांव के सिवान में जोते गए खेत में पहुंची। वहां पर खून के छींटे, फटी हुई बनियान, बेटे का एक चप्पल दिखा।
उसके रोने की आवाज सुनकर गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंचे औ इसकी सूचना पुलिस को दी।

