नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
December 10, 2025

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

पत्रकारों की समस्याओं का समाधान करने के लिए कतिबद्ध- सरोज कुमार

1 min read



पत्रकारों के मान सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जायेगा- सौरभ त्रिपाठी

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जनपद इकाई की बैठक संपन्न

संतकबीरनगर। पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए हम कतिबद्ध हैं। सूचना विभाग पत्रकार और प्रशासन के बीच सेतु का काम करता है।
उक्त बातें रविवार को जिला सूचना अधिकारी सरोज कुमार ने खलीलाबाद ब्लाक सभागार में आयोजित ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कोई भी समस्या के समाधान के लिए आप हमसे कभी भी मिल सकते हैं।
जिलाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी ने कहा कि पत्रकारों के मान सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जायेगा। स्थाई समिति का गठन, संगठन के साथियों का बीमा, हेल्थ कार्ड जैसे काम किये गए हैं। आपका साथ इसी तरह बना रहा तो और भी उपलब्धियां संगठन के नाम होंगी।

बैठक के दौरान पत्रकारों के सुझाव भी लिए गए।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी और संचालन मण्डल प्रवक्ता/मीडिया प्रभारी मुहम्मद परवेज़ अख्तर ने किये।
बैठक को तहसील अध्यक्ष खलीलाबाद अतहरूल बारी, तहसील अध्यक्ष मेंहदावल महबूब पठान, तहसील अध्यक्ष धनघटा अश्विनी कुमार पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष अतुल सिंह, जिला महामंत्री मुहम्मद आफताब आलम अंसारी, रविन्द्र दाहिवाल, जिला कोषाध्यक्ष पूरन सिंह, सत्यप्रकाश वर्मा, के. के. निर्भीक, घनश्याम त्रिपाठी आदि ने संबोधित किये।
इस अवसर पर दयानिधि त्रिपाठी, टीएच सिद्दीकी, नूर आलम सिद्दीकी, इजहार अहमद शाह, अतीक अहमद, अफ्फान खान, शफीक अहमद, केसी चौधरी, आफताब अहमद, सुनील अग्रहरि, प्रदीप कुमार वर्मा, सुनील राय, रवि सिंह, दिग्विजय गोस्वामी, अमित कुमार पाण्डेय, सुनील कुमार दूबे, दुर्गेश मिश्रा, अखिलेश यादव, डॉ घनश्याम शुक्ला, गिरीश चंद्र, आशुतोष सिंह, लालचंद दुषाध आदि मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
error: Content is protected !!
Right Menu Icon