अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर जिला कारागार में निरुद्ध महिला बंदियों के बीच मेंहदी प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
संतकबीरनगर 21 अप्रैल , 2026 (सूचना विभाग)। जिला कारागार अधीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया है कि जिला कारागार, संत कबीर नगर पर अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर निरुद्ध महिला बंदियों के बीच मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,
जिसका उद्देश्य महिला बंदियों में छिपी रचनात्मकता को उजागर करना और उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना था।

इस अवसर पर प्रतियोगिता का समापन करते हुए जेल अधीक्षक द्वारा प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

