डीएम की अध्यक्षता में धान खरीद की समीक्षा बैठक हुई आयोजित
1 min read
संत कबीर नगर 02 दिसंबर 2025 (सूचना विभाग) जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में धान खरीद की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। अस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चन्द्रेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।
बैठक में जिला खाद्य विपणन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में शासन द्वारा जनपद में धान खरीद का लक्ष्य 40000 मी०टन सापेक्ष दिनांक 01. 12.2025 तक कुल
खरीद 1989.035 मी०टन धान की खरीद 438 किसानो से हुई है। जबकि वर्ष 2024-25 में दिनांक 01.12.2024 तक कुल खरीद 7643.622 मी०टन धान की खरीद 1382 किसानो से हुई थी। जनपद में संचालित 36 क्रय केन्द्रों से मिलों का सम्बद्धीकरण हो चुका है। खाद्य विभाग के 20 क्रय केन्द्रों से 46 अनुबन्ध मिलरों से हो चुका है। जनपद में 3716 किसानों द्वारा धान विक्रय हेतु पंजीकरण कराया गया है जिसमें से 2135 किसानों का सत्यापन हुआ है शेष 1372 किसानों का सत्यापन लम्बित है।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सभी क्रय केन्द्र प्रभारियों को क्रय केन्द्रों पर निर्धारित समयावधि में ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने सभी धान क्रय केन्द्र प्रभारियों को टोकन रजिस्टर में किसान का नाम, मोबाइल नम्बर, धान विक्रय की अनुमानित मात्रा, पंजीकरण संख्या एवं खरीद की सम्भावित तिथि अवश्य अंकित करने हेतु निर्देशित किया।
बैठक में सभी धान क्रय केन्द्र प्रभारियों को प्रतिदिन 10 मी०टन से अधिक धान खरीद करने हेतु निर्देशित किया गया। जिला प्रबन्धक, पी०सी०एफ०, पी०सी०यू० एवं भारतीय खाद्य निगम के केन्द्र प्रभारियों द्वारा कम खरीद करने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए खरीद में तेजी लाने हेतु निर्देशित किया।

जिलाधिकारीद्वारा क्रय केन्द्रों पर किसानो से क्रय किये गये धान को सम्बन्धित राइस मिलर्स को धान प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने सभी बन्दोबस्त अधिकारी एवं तहसीलदार को धान विक्रय करने हेतु पंजीकृत किसानों का सत्यापन प्राथमिकता के आधार पर करने हेतु निर्देशित किया।
जिलाधिकारी द्वारा सभी धान क्रय केन्द्र प्रभारियों को वास्तविक किसानों से धान खरीद करने हेतु निर्देशित किया गया और यह भी अवगत कराया गया कि यदि किसी केन्द्र पर फर्जी खरीद की शिकायत प्राप्त होती है तो सम्बन्धित केन्द्र प्रभारी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।
इस अवसर पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी कमलेश सिंह, ईडीएम राकेश कुमार सिंह सहित समस्त क्षेत्रीय विपणन अधिकारी एवं विपणन निरीक्षक एवं समस्त क्रय एजेन्सियों के क्रय केन्द्र प्रभारी आदि उपस्थित रहे।

