नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
February 2, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

सेवानिवृत्त होने पर दी गयी विदाई



संतकबीरनगर: उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक खलीलाबाद के क्षेत्रीय प्रबंधक सीडी पांडेय के सेवानिवृत्त होने पर शनिवार को जनपद मुख्यालय पर स्थित आशिर्वाद होटल में विदाई सम्मान समारोह का आयोजन देर शाम आरंभ हुआ।
बैंक के अधिकारियों तथा बैक कर्मचारियों के अलावा बैंक संगठन के लोगो ने सीडी पांडेय को अंग वस्त्र तथा गिफ्ट भेट किए।
अध्यक्षता कर रहे क्षेत्रीय प्रमुख विजय प्रसाद उनके कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि आप ने सभी बैंक कर्मियो को साथ लेकर सरकार का द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ जरुरत मंदो तक पहचाया है।जिन्हें कभी भुलाया नही जा सकता है।तथा कहा कि जैसे व्यक्ति जन्म लेते समय उसके मृत्यु की तिथि ईश्वर नियत कर देता है। उसी तरह सरकारी नौकरी मिलते ही उसी दिन उसके नियुक्ति पत्र में सेवानिवृत्त की तिथि अंकित कर दिया जाता है। जब व्यक्ति सरकारी सेवा से मुक्त होता है। तो निश्चित ही उसके जीवन शैली में परिवर्तन आ जाता है। समय से आफिस आना तथा अपने जिम्मेदारी को निर्वाहन करने से मुक्त हो जाता है। व्यक्ति भले ही किसी संस्थान से सेवानिवृत्त हो जाए। फिर भी उसकी जिम्मेदारी जीवन भर कभी खत्म नही होता।

आयोजन का संचालन वरिष्ठ प्रबंधक केपी सिंह तथा आयोजन का समापन मुख्य प्रबंधक अभिनव कुमार द्विवेदी ने किया।
इस मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक विजय प्रसाद, पूर्व प्रशासनिक प्रमुख के सी शुक्ला, पूर्व एजीएम आर के पांडेय, संजय शाही, वीरेन्द्र पांडेय, अंशुमान मिश्रा, बृजभूषण मिश्रा,
मुख्य प्रबंधक अभिनव द्विवेदी, वरिष्ठ प्रबंधक केपी सिंह,विधि अधिकारी पवन कुमार,अभिनाष कुमार राय,शाखा प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी,अब्दुल अव्वल, सौरभ मणि त्रिपाठी, अभिशेष वर्मा, एस के सिंह, संजय कुमार, फरहान वारिस खान के अलावा तमाम बैक कर्मी मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
error: Content is protected !!
Right Menu Icon