नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
February 2, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

मा0 विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी जी को सर्वसहमति से जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति का अध्यक्ष चुना गया।



संत कबीर नगर 27 नवंबर, 2025 (सूचना विभाग) शासन के निर्देश के क्रम में जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति का अध्यक्ष के सहमत हेतु समस्त मा0 सदस्य विधान परिषद एवं मा0 विधायकगण की उपस्थिति में विगत 18 नवंबर 2025 को विकास भवन सभाकक्ष में बैठक आयोजित हुई।
बैठक में मा0 विधान परिषद सदस्य, माध्यमिक शिक्षा, ध्रुव कुमार त्रिपाठी जी, मा0 विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी जी, मा0 विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान जी, मा0 विधान परिषद सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह जी के प्रतिनिधि अम्बरीश राय जी, मा0 विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह जी के प्रतिनिधि सुधाकर सिंह जी व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति का अध्यक्ष वरिष्ठ मा0 जनप्रतिनिधि (मा0 सदस्य विधान सभा/मा0 सदस्य विधान परिषद) को बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
उक्त के क्रम में मा0 जनप्रतिनिधिगणों द्वारा जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति का अध्यक्ष बनाए जाने की सहमति/चयन के उद्देश्य से आयोजित बैठक में जनपद स्तरीय समिति के संयोजक जिला विकास अधिकारी द्वारा उपस्थित सभी मा0 जनप्रतिनिधिगणों के समक्ष विकास कार्य अनुश्रवण समिति से संबंधित शासनादेशों को पढ़ कर सुनाया गया।
बैठक में उपस्थित मा0 सदस्य विधान सभा/मा0 सदस्य विधान परिषद द्वारा सर्वसम्मति से श्री अनिल कुमार त्रिपाठी, मा0 सदस्य विधान सभा, मेंहदावल, संत कबीर नगर को जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति का अध्यक्ष बनाये जाने पर सहमति प्रदान की गई।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
error: Content is protected !!
Right Menu Icon