नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
March 21, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

भारत बनाम पाकिस्तान प्रश्न से परेशान होकर, यूट्यूबर की गोली मार कर हत्या

1 min read



पाकिस्तान के लाहौर में एक यूट्यूबर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि उसने एक शख्स से भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर सवाल पूछ लिया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक यूट्यूबर साद अहमद लाहौर की मोबाइल मार्केट में भारत-पाकिस्तान मैच पर व्लॉग बना रहा था। इस दौरान वो कई लोगों से बातचीत कर रहा था। तभी उसने एक सिक्योरिटी गार्ड से इस मैच पर सवाल पूछा और इसके बाद उसने यूट्यूबर को गोली मार दी। गोली लगते ही लाहौर के मार्केट में भगदड़ मच गई हालांकि आनन-फानन में यूट्यूबर को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है और जब उससे गोली चलाने की वजह पूछी गई तो उसने कहा कि यूट्यूबर बार-बार उससे सवाल पूछ रहा था तो उसे गुस्सा आ गया।

जियो न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि साद अपने परिवार में इकलौता कमाने वाला था। साद के इस तरह चले जाने से परिवार पर ग़मों का पहाड़ टूट पड़ा है।


More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon