नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 13, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

जिला जज ने न्यायिक अधिकारियों के साथ की बैठक

1 min read



संतकबीरनगर । मा0 जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा-प्रथम ने न्यायिक अधिकारियों के साथ आगामी 14 सितम्बर 2024 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के तैयारियों के बाबत बैठक आहुत किया। श्री अनिल कुमार वर्मा ने अधिकारियों को बताया की राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के आदेशानुसार दिनांक 14 सितम्बर 2024 दिन द्वितीय शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। उन्होंने समस्त न्यायिक अधिकारियों से निर्देश दिया कि वह अपने-अपने कोर्ट में ज्यादा से ज्यादा वादों एवं मामलों का निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। तथा लोक अदालत में प्रतिभाग करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पक्षकारों को नोटिस तामिला करवाया जाए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव महेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु विभिन्न प्रकार से शिविरों को आयोजन भी किया जा रहा है। जिला जज ने समस्त न्यायिक अधिकारियों से आवाहन किया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामलों का निस्तारण करें।
बैठक में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिल कुमार सहित अन्य न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon