प्राथमिक और जुनियर विद्यालय में अनिवार्य रूप से प्रधानाध्यापक का पद हो*अंबिका देवी
सेमरियावां। प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला अध्यक्ष ने बताया की संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र शर्मा द्वारा राज्य मंत्री बेसिक शिक्षा को पत्र देकर मांग किया कि
समस्त प्राथमिक व जूनियर विद्यालय में प्रधानाध्यापक का पद अनिवार्य रूप से रखा जाए।
सर प्लस शिक्षकों हेतु समस्त विद्यालय जहां पर शिक्षक की आवश्यकता है उन सभी विद्यालयों को खोला जाए।
साथ ही सेवानिवृत्ति होने वाले तथा दिव्यांग व असाध्य रोग से ग्रसित शिक्षकों का समायोजन ना किया जाये।
अंबिका देवी यादव ने बताया की इस आशय का पत्र प्रमुख सचिव,महानिदेशक, सचिव बेसिक शिक्षा को भी भेजा गया है।
जिला उपाध्यक्ष जफीर अली करखी,के सी सिंह,मो आजम,मो शोएब अख्तर ,राम निवास,मनोज कुमार अनिल,फूल चंद,कमाल अहमद आदि ने भी मांग किया की प्राथमिक व जुनियर हाई स्कूल में रिक्त प्रधानाध्यापक पद पर शीघ्र पदोन्नति की जाए।

